Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

Hindi sahitya -Dwivedi yug related MCQ (द्विवेदी युग से संबन्धित 30 महत्वपूर्ण प्रश्न)

  


1. द्विवेदी युग में ’भारतेन्दु-प्रज्ञेंदु’ की उपाधि किस कवि को मिली ?

(अ) नाथूराम शर्मा शंकर (ब) गयाप्रसाद शुक्ल

(स) प्रेमघन (द) रामनरेश त्रिपाठी

2. किस कवि को राष्ट्रकवि की उपाधि मिली ?

(अ) मैथिलीशरण गुप्त       (ब) श्रीधर पाठक

(स) प्रतापनारायण मिश्र       (द) सोहन लाल द्विवेदी

3. मैथिलीशरण गुप्त को किस रचना के आधार पर राष्ट्रकवि की उपाधि प्रदान की गई हैं ?

(अ) विकट भट (ब) किसान

(स) भारत भारती (द) पंचवटी

4. ’प्रिय प्रवास’ काव्य का प्रकाशन वर्ष कौन-सा हैं ?

(अ) 1920 (ब) 1921

(स) 1914 (द) 1922

5. आचार्य शुक्ल ने खङी बोली की प्रथम रचना किसे माना हैं ?

(अ) श्रांत पथिक (ब) एकांतवासी योगी

(स) कामायनी (द) प्रियप्रवास

6. ’नकुल’ महाकाव्य के रचनाकार कौन हैं ?

(अ) निराला             (ब) सियाराम शरण गुप्त

(स) श्रीधर पाठक      (द) रामनरेश त्रिपाठी

7. ’अधिकार खोकर बैठ रहना यह महादुष्कर्म है’ पंक्ति किस रचना से हैं ?

(अ) भारत भारती (ब) श्रांत पथिक

(स) बापू              (द) आद्रा

8. मैथिलीशरण गुप्त की रचनाओं को प्रकाशन वर्ष के आधार पर सही क्रम में बताइये ?

(अ) भारत भारती-द्वापर-साकेत-यशोधरा

(ब) भारत भारती-साकेत-यशोधरा-द्वापर

(स) द्वापर-साकेत-यशोधरा-भारत भारती

(द) यशोधरा-साकेत-द्वापर-भारत भारती

9. ’वृत्त संहार’ रचना किसकी हैं ?

(अ) रामनरेश त्रिपाठी (ब) मैथिलीशरण गुप्त

(स) मुकुटधर पाण्डेय (द) श्रीधर पाठक

10. ’प्रिय प्रवास’ की भाषा कौनसी हैं ?

(अ) भोजपुरी (ब) बागरू

(स) अवधी (द) खङी बोली

11. मैथिलीशरण गुप्त के रहस्यवादी गीतों का संयोजन किस कृति में किया गया हैं ?

(अ) झंकार (ब) यशोधरा

(स) साकेत (द) द्वापर

12. ’वेणु लो गूंजे धरा’ के रचयिता हैं ?

(अ) गोपालशरण सिंह (ब) भारतेन्दु

(स) माखनलाल चतुर्वेदी (द) दिनकर

13. ’बङी धूम से टेसू आए लङके लाङी साथ लगाये’ पंक्ति के रचयिता हैं ?

(अ) रत्नाकर (ब) बालमुकुंद गुप्त

(स) शुक्ल     (द) दिनकर

14. ’मेरे चपल यौवन-बाल अचल अंचल में पङा सो मचल कर मत साल’- इन पंक्तियों के रचयिता हैं ?

(अ) बाबू जगन्नाथ दास (ब) प्रसाद

(स) मैथिलीशरण गुप्त (द) दिनकर

15. ’जगत है सच्चा तनिक न कच्चा, समझो बच्चा इसका भेद’ पंक्ति किसकी हैं ?

(अ) श्रीधर पाठक (ब) रत्नाकर

(स) दिनकर (द) द्विवेदी

16. मैथिलीशरण गुप्त किस छंद का प्रयोग अधिक करते थे ?

(अ) गीतिका (ब) रोला

(स) मात्रिक (द) हरिगीतिका

17. उस महाकाव्य का नाम बताइए जिसमें राधा-कृष्ण का युगानुरूप परिवर्तन कर दिया गया हैं ?

(अ) वैदेही वनवास (ब) कृष्णायन

(स) प्रियप्रवास (द) उद्धव शतक

18. मैथिलीशरण गुप्त के गुरु कौन थे ?

(अ) महावीर प्रसाद द्विवेदी (ब) बालमुकुंद गुप्त

(स) श्रीधर पाठक                 (द) भारतेन्दु

19. ’धरती हिलाकर नींद भगा दे वज्रनाद से व्योम जगा दे’ पंक्तियों के रचयिता हैं ?

(अ) नाथूराम शर्मा शंकर (ब) दिनकर

(स) पंत                         (द) श्रीधर पाठक

20. ’कानन-कुसुम’ रचना के रचयिता हैं –

(अ) मुकुटधर पाण्डेय      (ब) श्रीधर पाठक

(स) महावीर प्रसाद द्विवेदी    (द) लोचन प्रसाद पाण्डेय

21. ’प्लासी के युद्ध’ के रचनाकार हैं ?

(अ) श्रीधर पाठक       (ब) रामनरेश त्रिपाठी

(स) मैथिलीशरण गुप्त       (द) माखनलाल चतुर्वेदी

22. ’सुमन’ किसकी काव्य रचना हैं ?

(अ) महावीर प्रसाद द्विवेदी (ब) श्रीधर पाठक

(स) रत्नाकर                     (द) दिनकर

23. ’अनुराग रत्न’ के रचनाकार हैं –

(अ) अम्बिकादत्त व्यास (ब) भारतेन्दु

(स) नाथूराम शर्मा शंकर (द) बालकृष्ण भट्ट

24. ’कृषक क्रंदन’ किसकी कृति है ?

(अ) भारतेन्दु       (ब) पन्त

(स) गयाप्रसाद शुक्ल       (द) श्रीधर पाठक

25. ’कविता कलाप’ के रचनाकार हैं –

(अ) दिनकर      (ब) बालकृष्ण शर्मा नवीन

(स) महावीर प्रसाद द्विवेदी    (द) माखनलाल चतुर्वेदी

26. ’राष्ट्रीय वीणा’ नामक रचना के रचयिता हैं –

(अ) प्रसाद                     (ब) भारतेन्दु

(स) गयाप्रसाद शुक्ल     (द) राय देवीप्रसाद पूर्ण

27. ’गर्भरण्डा रहस्य’ कृति के रचयिता कौन हैं ?

(अ) श्रीधर पाठक (ब) नाथूराम शर्मा शंकर

(स) श्यामनारायण पाण्डेय (द) जगन्नाथ दास

28. ’काव्य-मंजूषा’ किसकी रचना है –

 (अ) मुकुटधर पाण्डेय   (ब) सोहनलाल द्विवेदी

(स) महावीर प्रसाद द्विवेदी (द) जगन्नाथ दास

 29. ’पद्य पुष्पांजली’ के रचनाकार है –

(अ) लोचन प्रसाद पाण्डेय (ब) शिवमंगल सुमन

(स) श्रीकांत वर्मा             (द) जगदीश गुप्त

Exam Studies 


उत्तरमाला:- Answer Keys

1 अ  2 अ 3 स 4 स  5 ब 6 ब  7 अ   8 ब  9 ब   10 द  11 अ  12 स   13 ब    14 स    15 अ  16 द    17 स   18 अ    19 अ   20 अ   21 स   22 अ  23  स   24 स 25 स  26 स 27 ब 28 स 29 अ  

Post a Comment

0 Comments