Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

Competition series- III, HP TET/ TGT (Arts) Important questions for HPBOSE Dharamshala & HPSSC Hamirpur

 


114. वर्नाकुलर प्रैस एक्ट किसने लागू किया । 

- लार्ड लिटन

115. लैप्स नीति का प्रारम्भ किसने किया ।

- लार्ड डलहौजी

116. भरतनाट्यम किस राज्य का प्रसिद्ध नृत्य है।

- तमिलनाडु

117. मेरिनो एक प्रजाति है।

- भेड़ की

118. 44वें संविधान संशोधन द्वारा किस अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाया गया। 

- सम्पति का अधिकार

119. राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) का गठन कब हुआ था ।

- 1948 में

 120. आयकर, बिक्री कर, उत्पादन कर, सेवा कर में से कौन सा अप्रत्यक्ष कर नहीं है । 

- आयकर

121. हि. प्र. में लोक मित्र केन्द्र कौन सा काम करता है । -

- बिजली तथा पानी के बिल जमा करवाना; जमाबंदी की प्रतिलिपि निकालना

122. हि. प्र. राज्य सड़क परिवहन द्वारा ग्रीन कार्ड धारकों को एच.आर.टी.सी. बसों में कितने प्रतिशत की छूट दी जाती है।

- 25%

123. कल्याण सोना, सोनालिका और आर. आर. 21 किस फसल की किस्में हैं। 

- गेहूं

124. 'कायांग', 'बाकयांग और बन्यांगचु किस जिले के लोकनृत्य हैं। 

- किन्नौर

125. हॉटकोटी, निचार और सराहन के बीच क्या समानता पाई जाती है। 

 - देवी की पूजा का स्थान

126. नागालैंड के लोकनृत्य का नाम क्या है

- चौंग

127. अनुच्छेद 368 का संबंध किससे है। 

- संविधान संशोधन से

128. हाल ही में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान का नाम बदल कर क्या दिया गया है ।

- बदलाव

129. 'आशा की धातु' किसे कहा जाता है।

- यूरेनियम

 130. रूपये चिन्ह की रचना किसने की।  

- उदयकुमार

131 टाँकरी क्या है

- एक प्रकार की लिपि

132. हि. प्र. की सबसे उपजाऊ घाटी कौन सी है।

- बल्ह घाटी

133. मकोड़ी जोत किस जिले में है।

- कांगड़ा

134. 1621 ई. में नाहन शहर की स्थापना किसने की थी।

- कर्म प्रकाश

135. हि. प्र. व कुछ अन्य राज्यों में प्रचलित 'बेगार प्रथा' से क्या तात्पर्य है।

- मजदूरी दिए बिना जबरन

136. मेक इन इंडिया का लोगो क्या है।

- शेर

137. भारतीय करेंसी नोटों के पिछले भाग पर कितनी भाषाएं मुद्रित होती हैं ।

- 15 

138. भारत में वस्तु और सेवा कर कब शुरू किया गया है।

- 1 जुलाई, 2017

139. LED का पूर्ण रूप क्या है।

- Light Emitting Diode

140. किस महाद्वीप से तीनों काल्पनिक रेखाएं कर्क रेखा, मकर रेखा और विषुवत रेखा गुजरती हैं। 

- अफ्रीका

141. सन् 2019 में भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार 'अशोक चक्र' किसे मरणोपरान्त प्रदान किया गया ।

- नजीर अहमद वानी

442. 'कनेक्टिंग इंडिया' किसकी टैगलाइन है।

- बी. एस. एन. एल.

143. शब्द संक्षेप IRDA में D किसे represent करता है।

- डेवलपमेंट

144. हि. प्र. के प्राचीनतम निवासी कौन थे

- कोल

145. सर्वप्रथम नोबेल पुरस्कार किस वर्ष दिया

- 1901 में

146. पंचम वेद किस ग्रंथ को कहा जाता है। 

- महाभारत

147. भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन का प्रधानमंत्री कौन था ।

- क्लीमेंट एटली

148. पठार से क्या अभिप्राय है।

- ऊँचे धरातल वाली जमीन का चौड़ा विस्तार

149. "सात बहनें" नाम से कौन प्रसिद्ध है। 

- पूर्वोत्तर के राज्य

160, मौलिक अधिकारों को किस देश के संविधान से लिया गया है।

- अमेरिका


Click here to Competition series- I


Click here to competition serves II 


Exam studies





Post a Comment

0 Comments